मप्र सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों को सामूहिक रूप से पदोन्नत किया जाएगा: मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय जजमेंट 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय शीघ्र लिया जाएगा, जिससे लगभग चार लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा।यादव ने स्वीकार किया कि पिछले आठ वर्षों से रुकावट के कारण पदोन्नति बाधित हुई। हालांकि साथ ही उन्होंने अफसोस जताया कि करियर में प्रगति का इंतजार कर रहे कई अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए।उन्होंने एक बयान में कहा, इस रुकावट को दूर किया जाएगा। यादव ने कहा कि मंत्रियों के साथ चर्चा के बाद सरकार ने पदोन्नति के मुद्दे का समाधान निकालने का रास्ता निकाला। उन्होंने कहा, प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द पदोन्नत किया जाएगा।
इस संबंध में जल्द ही होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा, जिससे लगभग चार लाख अधिकारी और कर्मचारी लाभान्वित होंगे। आरक्षण रोस्टर के बारे में उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद मध्यप्रदेश सरकार में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति रोक दी गई थी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More