उनको राजनीति करनी ही नहीं चाहिए जो इसे ‘पार्ट टाइम’ समझते हैं : योगी पर अखिलेश का तंज

राष्ट्रीय जजमेंट

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि उनको राजनीति करनी ही नहीं चाहिए जो इसे ‘पार्ट टाइम’ समझते हैं।सपा प्रमुख ने योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर तंज किया, जो उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक विशेष साक्षात्कार के दौरान व्यक्त किया। यादव ने कहा, “दरअसल उनको राजनीति करनी ही नहीं चाहिए जो इसे पार्ट टाइम (अंश कालिक) समझते हैं, क्योंकि ‘सच्ची राजनीति सेवा का क्षेत्र’ होती है जिसके लिए दिन के 24 घंटे और पूरा जीवन भी कम होता है।”साक्षात्कार में एक सवाल के जवाब में योगी ने कहा “ राजनीति मेरे लिए ‘फुल टाइम जॉब’ नहीं है। फिलहाल, हम यहां काम कर रहे हैं। मगर असल में मैं एक योगी हूं। जब तक हम यहां हैं, हम काम कर रहे हैं। इसकी भी एक समय सीमा होगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिक भूमिका उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा करना है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें सौंपा है।

राष्ट्रीय जजमेंट

दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी अस्वीकार्य, तृणमूल 4-5 अप्रैल को पूरे बंगाल में विरोध प्रदर्शन करेगी: ममता

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस दवाओं की कीमतें बढ़ाने के केंद्र के फैसले के विरोध में 4-5 अप्रैल को पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी। बनर्जी ने दवाओं की कीमतों में वृद्धि को तत्काल वापस लेने की भी मांग की।उन्होंने यहां राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले से मैं स्तब्ध हूं। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। मैं मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग करती हूं।’’मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले के खिलाफ 4-5 अप्रैल को “हर ब्लॉक और वार्ड” में विरोध प्रदर्शन करेगी। बनर्जी ने सभी समुदायों के लोगों से रामनवमी के दौरान शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील भी की।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More