शादी की सालगिरह पर पत्नी को तोहफा देने के लिए की 8 लाख की चोरी, पुलिस ने दो चोरों को दबोचा

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले में पुलिस ने एक हैरतअंगेज मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह पर तोहफा देने के लिए की 8 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान द्वारका निवासी 34 वर्षीय मनोज कुमार और 39 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई हैं। दोनों आरोपी पहले से ही चोरी, झपटमारी, स्नैचिंग और डकैती के करीब दो दर्जन मामलों में शामिल रहे है।

द्वारका जिला के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 21-22 मार्च 2025 की मध्यरात्रि को ककरोला इलाके में एक दुकान से 8 लाख रुपये की नकदी चोरी की सूचना मिली थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और अपराध में इस्तेमाल हुई टैक्सी की पहचान की। इसके आधार पर 28 मार्च को अशोक कुमार को गुरुग्राम के इफको चौक से और 30 मार्च को मनोज कुमार को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की गई कार, सेंधमारी के उपकरण, दो चोरी के मोबाइल फोन और चोरी के पैसों से खरीदे गए दो अन्य मोबाइल फोन बरामद किए। दोनों आरोपी चोरी, झपटमारी और डकैती के दो दर्जन से अधिक मामलों में पहले भी शामिल रह चुके हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को सालगिरह पर तोहफा देने के लिए चोरी की योजना बनाई थी। मामले में आगे की कार्यवाही जारी हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More