राष्ट्रीय जजमेंट
मणिपुर के चुराचांदपुर जिला मुख्यालय शहर में शुक्रवार तड़के नौ वर्षीय एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे लापता हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।उसने बताया कि बाद में लड़की का शव शहर के लान्वा टीडी ब्लॉक में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए बने राहत शिविर के पास मिला। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान थे, खासकर गले पर, इसके अलावा खून के धब्बे भी थे। उसने बताया कि संदेह है कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घटना की निंदा करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अज्ञात अपराधियों द्वारा लड़की की जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करता हूं।’’जोमी मदर्स एसोसिएशन (जेडएमए) और यंग वैफेई एसोसिएशन (वाईवीए), हौपी ब्लॉक सहित कई संगठनों ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। जोमी मदर्स एसोसिएशन ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से गहन जांच करने और दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने का आग्रह किया है।
Comments are closed.