बुराड़ी थाना पुलिस ने रात में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया, 8 लाख के सोने–चांदी के गहने बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुई रात की सेंधमारी की गुत्थी को थाना पुलिस ने सुलझाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की पहचान जनता विहार, मुकुंदपुर निवासी 23 वर्षीय विकास उर्फ लाल गुलाब और संत नगर, बुराड़ी निवासी 19 वर्षीय सुमित उर्फ गोल्लू के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपी विकास डकैती और चोरी के दो मामलों में शामिल पाया गया। पुलिस ने इलाके के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच और गुप्त सूचना की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया गया।

उत्तरी जिले के एडिशनल डीसीपी सुधांशु वर्मा ने बताया कि 28 फरवरी को आभूषणों की चोरी के बारे में थाना बुराड़ी में एक पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर 35 वर्षीय बुराड़ी निवासी एक सरकारी कर्मचारी हैं। टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और महिला शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई। टीम को घटनास्थल आस पास के सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर पता चला कि दो आरोपियों ने रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फुटेज से दोनों आरोपियों की तस्वीरें निकाली गईं। टीम ने छापेमारी कर आरोपी विकास को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर उसके सहयोगी सुमित को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके संबंधित घरों से लगभग 100 ग्राम वजन के चोरी हुए आभूषणों का अधिकतम हिस्सा भी बरामद किया गया।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि 27/28 फरवरी की रात को ताला तोड़कर घर में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। फिर चोरी किए गए गहनों को आपस में बांट लिया और उन्हें अपने-अपने घरों में छिपा दिया। आरोपी विकास उर्फ लाल गुलाब मूल रूप से एटा जिले का रहने वाला है। वह बुराड़ी के जनता विहार में अपनी बहन के घर पर रहता है। आरोपी सुमित मुरादनगर का रहने वाला है और अक्सर दिल्ली के बुराड़ी के संत नगर में अपनी बहन के घर जाता रहता है। दोनों की मुलाकात हुई और वे अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए डकैती और चोरी करने लगे। इन अपराधों को अंजाम देने के बाद अपने गाँवों में भाग जाते थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More