महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

राष्ट्रीय जजमेंट

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की दमकी दी जा रही हैं। मुंबई पुलिस को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल सुबह गोरेगांव और जे जे मार्ग पुलिस थानों में मिले, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। धिकारी ने बताया, “प्रेषक के ‘आईपी एड्रेस’ पर नजर रखी जा रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।” मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि एक धमकी भरा फोन आया था।वहीं दूसरी तरफ आपको बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। शिंदे ने कहा “यह खुशी की बात है कि हमारी ‘लाडली बहना’ (प्यारी बहन) दिल्ली में शपथ लेंगी… हम इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं…,”। राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आज आधिकारिक तौर पर रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करने के लिए समारोह आयोजित किया जाएगा। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:15 बजे शुरू होगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More