शादी में डांस करते हुए नीचे गिरी महिला, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

राष्ट्रीय जजमेंट

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक शादी के दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी में हो रहे डांस के दौरान ही ऐसी घटना हो गई जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया है। विदिशा में एक रिजॉर्ट में शादी के दौरान एक 23 वर्षीय युवती डांस कर रही थी। ये युवती के जीवन का अंतिम डांस साबित हुआ है।दरअसल डांस करने के दौरान ही 23 वर्षीय युवती की हृदयाघात से मौत हो गई। युवती की पहचान इंदौर निवासी परिणीता जैन के रूप में हुई है। युवती अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने विदिशा आई थी।सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दिखाया गया है कि परिणीता हल्दी समारोह के दौरान मंच पर डांस कर रही थीं, जहां 200 से अधिक मेहमान मौजूद थे। वायरल हुए एक वीडियो में दिखाया गया है कि शनिवार रात को जब परिणीता बॉलीवुड गाने ‘लेहरा के बलखा के’ पर डांस कर रही थीं, तो वह अचानक स्टेज पर गिर गईं।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद यह बात सामने आई। परिवार के सदस्य, जो डॉक्टर हैं और समारोह में मौजूद थे, ने उसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एमबीए ग्रेजुएट परिणीता इंदौर के साउथ तुकोगंज में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उसके एक छोटे भाई की भी 12 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। हालांकि, यह पहली ऐसी घटना नहीं है जब मध्य प्रदेश में संगीत की धुनों पर नाच रहे लोग बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। पिछले साल अक्टूबर में, आगर-मालवा जिले में क्रिकेट खेलते समय एक 15 वर्षीय लड़के की हृदयाघात से मौत हो गई थी। इसी तरह, मध्य प्रदेश के इंदौर में एक योग कार्यक्रम के दौरान मंच पर नृत्य करते समय 73 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More