राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान

राष्ट्रीय जजमेंट

राजस्थान के कई हिस्सों में एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिन बारिश होने का अनुमान है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तीन व चार फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार इस दौरान पूर्वी व उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है। वहीं बीते चौबीस घंटे में राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार राज्य के बाकी हिस्सों में आगामी दिनों मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार वहीं अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More