मणिपुर में नदियों, झीलों और जल निकायों का पुनरुद्धार किया जा रहा है: मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय जजमेंट

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य में कई नदियों, झीलों और जल निकायों का कायाकल्प किया जा रहा है ताकि उनके पारिस्थितिकी तंत्र और आसपास के पर्यावरण की रक्षा की जा सके।

इंफाल पश्चिम जिले के कांचीपुर के लीशांग हिडेन में विश्व आद्रभूमि दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सौंदर्यीकरण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जल निकायों का पुनर्विकास भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, हम आद्रभूमि का संरक्षण और कायाकल्प कर रहे हैं। हम जीवित रहने के लिए प्रकृति पर निर्भर हैं। हम इसकी देखभाल कर रहे हैं। कई आद्रभूमि कायाकल्प (संबंधित परियोजनाएं) वित्तीय सहायता के लिए केंद्रीय मंत्रालय को भेजी गई हैं। कुछ की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने ली है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More