8 विधायक समेत कई नेता BJP में शामिल, जानें नाम

राष्ट्रीय जजमेंट

दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के आठ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आज आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले आठ निवर्तमान विधायक भाजपा में शामिल हुए। बताया जाता है कि ये विधायक चुनाव के लिए टिकट न दिए जाने से नाराज थे और अन्य दलों के संपर्क में थे। कुछ विधायकों ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे साझा किए और भ्रष्टाचार तथा अन्य मुद्दों को लेकर आप पर निशाना साधा। दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा और विजयंत पांडा की मौजूदगी में सभी विधायकों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

कस्तूरबा नगर से मौजूदा विधायक मदन लाल ने दावा किया कि उन्होंने और पार्टी के छह अन्य विधायकों ने आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मदन लाल ने कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को भी भेज दिया है। इस्तीफा देने वाले आप विधायकों में भावना गौड़ (पालम), नरेश यादव (महरौली), रोहित महरौलिया (त्रिलोकपुरी) और पवन शर्मा (आदर्श नगर) भी शामिल हैं। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More