राष्ट्रीय जजमेंट
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शनिवार शाम राज्य सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। बता दें, शीर्ष 10 सफल उम्मीदवारों में छह महिलाएं हैं। राज्य सेवा परीक्षा 2022 में दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है। उनके अलावा शीर्ष 10 उम्मीदवारों में क्रमश: आदित्य नारायण तिवारी, सुरभि जैन, महिमा चौधरी, धर्मप्रकाश मिश्रा, शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, कविता देवी यादव और प्रत्यूष श्रीवास्तव शामिल हैं।
Comments are closed.