राष्ट्रपति मुर्मू श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार सम्मान समारोह में शामिल होंगी

राष्ट्रीय जजमेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अप्रैल में गुवाहाटी में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में शामिल होंगी, जिसमें इस वर्ष का श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार साहित्य, कला, संस्कृति और पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्तियों को दिया जाता है।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को राष्ट्रपति को निमंत्रण दिया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात करने का सौभाग्य मिला। मैं माननीय राष्ट्रपति का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने हमारे राज्य का दौरा करने और अप्रैल 2025 में श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार प्रदान करने का हमारा निमंत्रण स्वीकार किया। उनका बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन सचमुच सराहनीय है।’’

इस पुरस्कार का नाम असम के वैष्णव संत और सुधारक श्रीमंत शंकरदेव के नाम पर रखा गया है। असम सरकार 1986 से साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर का श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार प्रदान करती रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More