सिल्ली सीट पर फिर आमने-सामने आए सुदेश महतो और अमित महतो, समझिए समीकरण

राष्ट्रीय जजमेंट

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। राज्य में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को पूरा हो चुका है। वहीं अब दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। दूसरे चरण के मतदान के दौरान 38 सीटों पर चुनाव होने हैं। अगर राज्य की वीआईपी सीटों की बात करें, तो इनमें सिल्ली विधानसभा सीट का नाम शामिल है। इस सीट पर दो सियासी दलों के बीच मुख्य रूप से मुकाबला है।झारखंड की सिल्ली विधानसभा सीट पर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन और झामुमो के बीच मुख्य लड़ाई है। राज्य में ASJU पार्टी NDA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं झामुमो पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।साल 2009 में सुदेश महतो ने राज्य के उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। उस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा थे। राज्य की राजनीति में सुदेश महतो काफी बड़ा नाम है। वहीं इससे पहले वह साल 2019 में इस सीट से जीत हासिल कर चुके हैं।
इस बार JMM ने सुदेश महतो को टक्कर देने के लिए अमित महतो को चुनावी मैदान में उतारा है। अमित महतो सिल्ली विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने साल 2014 के विधानसभा चुनाव में सुदेश महतो को शिकस्त दी थी। ऐसे में एक बार फिर दोनों उम्मीदवार इस सीट से आमने-सामने हैं।बता दें कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में ASJU के सुदेश महतो ने झामुमो की सीमा देवी को शिकस्त दी थी। इस चुनाव में सुदेश महतो को 83,700 वोट मिले थे। वहीं JMM प्रत्याशी सीमा देवी को 63,505 वोट मिले थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More