बोकारो सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार बिरंची नारायण, समझिए समीकरण

राष्ट्रीय जजमेंट

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 दो चरणों में संपन्न होंगे। जिनमे से पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होना है। राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। राज्य की VIP सीटों की बात करें, तो बोकारो विधानसभा सीट भी इनमें से एक है। यह सीट सामान्य सीट है। बोकारो झारखंड के बोकारो जिले में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है। यह सीट धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।आदिवासी बहुल सीट है बोकारोइस विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच है। यहां पर वर्तमान विधायक भाजपा के बिरंची नारायण हैं। बता दें कि राज्य की बोकारो विधानसभा सीट विशेष रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में महत्वपूर्म राजनीतिक महत्व रखती है।मतदाताचुनाव आयोग के आंकड़ों की बात करें, तो साल 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान इस निर्वाचन क्षेत्र में 5,26,660 वोटर थे। जिनमे से पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,83,112 थी और महिला मतदाताओं की संख्या 2,43,518 थी। वहीं 30 फीसदी तीसरे जेंडर के मतदाता थे।बीजेपी से बिरंची नारायणएक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने बोकारो सीट से बिरंची नारायण पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले साल 2019 में भी बिरंची इस सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या एक बार फिर बिरंची नारायण इस सीट से जीत का फतवा लहरा पाएंगे।2019 के विधानसभा चुनावपिछले विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट से भाजपा नेता बिरंची नारायण ने मामूली वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। भाजपा उम्मीदवार को 41.42 प्रतिशत वोट शेयर के साथ जीत हासिल की थी। वहीं बिरंची ने कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह को मात दी थी। कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता को 99,020 वोट मिले थे। वहीं AJSU उम्मीदवार राजेंद्र महतो को 14,517 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More