कर्नाटक में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में करीब 81.84 प्रतिशत मतदान

राष्ट्रीय जजमेंट

कर्नाटक में तीन विधानसभा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव में करीब 81.84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।शिग्गांव, सेंडुर और चन्नापटना निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 770 मतदान केंद्रों पर सात लाख से अधिक मतदाता हैं जबकि इन सीट पर कुल 45 उम्मीदवार हैं। अधिकारियों ने बताया कि चन्नापटना में सबसे अधिक 88.48 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि शिग्गांव में 80.48 प्रतिशत और सेंडुर में 76.24 प्रतिशत मतदान हुआ।सेंडुर, शिग्गांव और चन्नापटना निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रमश: कांग्रेस के ई. तुकाराम, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी के मई में लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इन सीट पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More