राजस्थान: निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों ने देवली उनियारा में तोड़फोड़ की

राष्ट्रीय जजमेंट

राजस्थान के टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार रात को निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थकों ने तोड़फोड़ की और दो वाहनों में आग लगा दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पुलिस बल ने मीणा और उनके समर्थकों को धरना स्थल से हटाने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक, मीणा समर्थकों ने पुलिस पर कथित रूप से पथराव भी किया।सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इससे पहले दिन में मीणा ने चुनाव ड्यूटी में तैनात राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारी को थप्पड़ मार दिया था और बाद में वह समरावता गांव में एक मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More