कांग्रेस के कब्जे वाली Rajura विधानसभा सीट पर बीजेपी ने की कड़ी तैयारी, चक्रव्यूह भेदने के लिए Devrao Bhongle को मैदान में उतारा

राष्ट्रीय जजमेंट

महाराष्ट्र में कुछ दिन बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारी तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा अभी भी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। महाराष्ट्र की हर सीट का अपना इतिहास रहा है। राजुरा निर्वाचन क्षेत्र चंद्रपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जहाँ से भारतीय जनता पार्टी ने देवराव विठोबा भोंगले ने चुनाव मैदान में उतारा है। तो वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सुभाष रामचन्द्रराव धोटे राजुरा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं।कांग्रेस विधायक ने 2019 विधानसभा चुनाव में 60,228 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। इस क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ बताया जाता है। हालांकि मोदी लहर ने 2014 में कांग्रेस इस किले को ढाह दिया था, लेकिन 2019 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने जबरदस्त तरीके से कमबैक किया था। कांग्रेस की ओर से नेता सुभाष रामचन्द्रराव धोटे इस सीट का नेतृत्व करते रहे हैं।हालांकि, एक समय ऐसा भी आया था जब पार्टी उन्हें टिकट देने पर भी संदेह कर रही थी। राजुरा में नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले को लेकर विरोध का माहौल था। जिस स्कलू में यह घटना घटी सुभाष रामचन्द्रराव धोटे वहां के अध्यक्ष थे, जिसके कारण उनके इमेज पर काफी प्रभाव पड़ा। पार्टी को यह चिंता थी की उनके इस फैसले का प्रभाव पार्टी की इमेज पर ना पड़े। पार्टी की ओर से इसके बाद भी सुभाष आर धोटे को टिकट मिला और उन्होंने जीत भी दर्ज की।सीमेंट उत्पादन के लिए प्रचलित है राजुराइस विधानसभा क्षेत्र को राज्य के सीमेंट उत्पादक क्षेत्र का केंद्र बताया जाता है। भारत की जनगणना 2011 के मुताबिक यहां की जनसंख्या 138,408 थी। उसी जनगणना के मुताबिक राजुरा विधानसभा में अनुसूचित जाति के लगभग 52,043 मतदाता हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के लगभग 73,674 मतदाता हैं। इसके अलावा 2011 जनगणना के मुताबिक मुस्लिम मतदाता की संख्या लगभग 14,918 है। वहीं ग्रामीण 265,065 और शहरी 73,979 मतदाता है। जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 78.18% है। 2019 के संसदीय चुनाव के मुताबिक यहां कुल 339044 मतदाता है। 2019 के संसदीय चुनाव में 69.57% मतदाताओं ने मतदान दिए, वहीं विधानसभा चुनाव में लगभग 66.33% मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
राजुरा सीट का इतिहास2019 में हुए अंतिम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सुभाष रामचन्द्रराव नंबर 1 पर रहें। उन्होंने 60228 वोट प्राप्त किए थे। वहीं दूसरे नंबर पर एसटीबीपी के एडवोकेट वामन सदाशिवराव चटप रहे। उन्होंने 57727 वोट प्राप्त किए थे। तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय यादवराव रहें। इन्होंने 51051 मत प्राप्त किए थे। 2014 चुनाव की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय यादवराव एक नंबर पर रहें। उन्होने 66223 वोट प्राप्त किए थे।तो वहीं, कांग्रेस नेता सुभाष रामचन्द्रराव नंबर दो पर रहें। उन्होंने 63945 वोट प्राप्त किए थे। तीसरे नंबर पर एनसीपी के निमकर सुदर्शन भगवानराव का नाम रहा। जिन्होंने 29528 मत प्राप्त किया। 2009 की बात करें तो कांग्रेस की ओर से सुभाष रामचन्द्रराव नंबर 1 पर रहें। उन्होंने कुल 61476 वोट प्राप्त किया था। वहीं नंबर दो पर STBP की ओर से संजय यादोराव धोटे का नाम रहा। जिन्होंने 45389 वोट प्राप्त किए। वहीं तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार निमजे अरुण केशाओ का नाम रहा। जिन्होंने कुल 17756 मत प्राप्त किया था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More