दिल्ली में दोस्त की बहन को परेशान करने पर चार लड़कों ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में एक लड़की को परेशान करने पर चार लड़कों ने पंद्रह वर्षीय एक लड़के की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं। एक की पहचान 18 वर्षीय महेंद्र के रूप में हुई हैं। चारों आरोपी दिल्ली के शकरपुर इलाके के रहने वाले हैं।

उत्तर-पश्चिमी जिले के डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि आरोपियों के मुताबिक दो लड़के उनके दोस्त की बहन को हर दिन परेशान कर रहे थे, इसलिए उन्होंने उन्हें सबक सिखाने का फैसला किया। शुक्रवार को उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसमें एक के सिर में गंभीर चोट आई। पिटाई के बाद मौके से फरार हो गए। नीतीश को उसकी मां ने भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सुभाष प्लेस में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डीसीपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, इसके बाद जाल बिछा कर महेंद्र और तीनों नाबालिगों को शकूरपुर से पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया और खुलासा किया कि जितेन्द्र शकूरपुर में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती करना चाहता था और वह उसे हर दिन छेड़ता था। घटना स्थल पर मृतक नीतीश और जितेन्द्र मौजूद थे और जिन्होंने जितेन्द्र से कहा कि यह लड़की उनके दोस्त की बहन है और उसे छेड़ना बंद करो। जितेन्द्र पीछे हट गया और आरोपी ने नीतीश के साथ लड़ाई शुरू कर दी और उसके सिर पर चोट लग गई। उसकी मां ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपी को पकड़ लिया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More