दिल्ली भाजपा नेता छठ पूजा में सम्मिलित हुए, पत्रकारों के लिए विशेष मधुबनी एवं मैथली थाली भोज का आयोजन किया

राष्ट्रीय जजमेंट

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज छठ महापर्व के अवसर दिल्ली मे बसे पूर्वांचल समाज को शुभकामनाऐ दी और कहा है कि छठ प्रकृति पूजा का पर्व है। छठ में भक्त डूबते और उगते दोनों समय भगवान सूर्य से प्रार्थना एवं उनकी पूजा करते हैं जो एक सामाजिक संदेश देता है कि हमें दोस्तों की सफलता और कठिन समय दोनों में उनके साथ खड़ा रहना चाहिए।

सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1994 में पूर्वांचली परंपरा के अनुसार यमुना तट पर छठ घाटों की स्थापना शुरू की थी, लेकिन यह खेदजनक है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान अरविंद केजरीवाल सरकार ने उन्हें उनकी पारंपरिक पूजा पद्धति से वंचित कर दिया है और उन्हें कृत्रिम घाटों पर पूजा करने के लिए मजबूर किया है। यह दुखद है कि इस वर्ष केजरीवाल सरकार ने पर्याप्त संख्या में कृत्रिम घाटों का निर्माण भी नहीं किया और न ही घाटों पर उचित सुविधाएं प्रदान कीं।

केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सीमापुरी, आई.टी.ओ. हाथी घाट, सराय काले खान सहित 8 पूजा घाटो पर पहुंचे और छठ व्रतियों को शुभकामनाऐ दी। हर्ष मल्होत्रा ने कहा छठ एक सामूहिक पर्व है जो लोगों को बिना गरीब अमीर के भेदभाव के एक जुट हो प्रकृति की पूजा करने का अवसर देता है।

दिल्ली भाजपा के मीडिया विभाग ने आज पत्रकारों के लिए विशेष मधुबनी एवं मैथली थाली भोज का आयोजन किया और पत्रकारों को प्रकृति पर्व की बधाई दी। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में लगभग सभी छठ घाटो पर पहुंच कर छठ व्रती माताओं एवं बहनों को बधाई दी – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा मंगोलपुरी, भलस्वा, कृष्णा नगर एवं मयूर विहार आदि में छठ घाटो पर पूजा में सम्मिलित हुए।

सांसद मनोज तिवारी ने अपने निवास पर विशाल छठ पूजा समारोह आयोजित किया और संसदीय क्षेत्र उत्तर पूर्वी दिल्ली सहित दिल्ली के विभिन्न कोनों में 15 से अधिक घाटों पर पहुंचे और छठ व्रतियों को संगीतमय बधाई दी।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी संगम विहार, बदरपुर, तुगलकाबाद, महरौली, बिजवासन, महिपालपुर, द्वारका, पालम आदि मे लगभग 27 छोटे बड़े छठ पूजा पंडालों में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। सांसद सुबाँसुरी स्वराज सतपुला पार्क चिराग दिल्ली, मोती नगर, दिल्ली कैंट आदि में पूजा में सम्मिलित हुईं।

सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, नांगलोई, कुंवर सिंह नगर, कोटला विहार आदि में लगभग 20 पूजा पंडालों में गईं और छठ व्रतियों को शुभकामनाऐ दी। सांसद योगेन्द्र चांदोलिया बवाना, मंगोलपुरी, रोहिणी, किराड़ी आदि में शाम 5 से रात 10 बजे के बीच 30 से अधिक छठ उत्सवों में शामिल हुए। सांसद प्रवीन खंडेलवाल संगम पार्क, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, कुरडसिया बाग, हैदरपुर, वजीरपुर आदि में छठ उत्सवों में सम्मिलित हुए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता रोहिणी, रिठाला आदि में छठ पूजा में सम्मिलित हुए। वरिष्ठ नेता सरदार अरविंदर सिंह लवली एवं राजकुमार चौहान मंगोलपुरी एवं पूर्वी दिल्ली में अनेक पूजा पंडालों मे पहुंचे।

प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल आज सब्जी मंडी मलका गंज एवं भजनपुरा में, विधायक अभय वर्मा लक्ष्मी नगर शक्करपुर में, अजय महावर घोंडा में, मोहन सिंह बिष्ट करावल नगर, सोनिया विहार में, जितेन्द्र महाजन रोहतास नगर में, ओमप्रकाश शर्मा विश्वास नगर में एवं अनिल बाजपेई गांधी नगर में, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह लक्ष्मी नगर में, कार्यालय मंत्री बृजेश राय बुराड़ी में, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ऋचा पांडेय एव पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा अपनी टीम के साथ पूर्वी दिल्ली एवं ग्रटेर कैलाश सहित 20 से 22 छठ घाटों में गये और पूजा अर्चना की।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More