पनवेल विधानसभा सीट पर बीजेपी ने प्रशांत ठाकुर को एक बार फिर दी जिम्मेदारी, लगातार 2009 से हैं विधानसभा के सदस्य

राष्ट्रीय जजमेंट

केंद्रीय चुनाव आयोग महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान कर चुका है। जिसके तहत 20 नवंबर को पूरे प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा तो वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। ऐसे में प्रदेश के सभी सक्रिय राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं और जोर-आजमाइश करने लगे हैं। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने पनवेल विधानसभा सीट से प्रशांत ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 23 नवंबर को यह स्पष्ट हो जाएगा की पनवेल विधानसभा की जनता ने इतिहास दोहराया है या फिर इतिहास बनाया है। यह विधानसभा सीट रायगढ़ के अंतर्गत आती है और वर्तमान में यहां से बीजेपी के प्रशांत रामशेठ ठाकुर विधायक है। पिछले छह चुनावों की यदि बात करें तो पनवेल विधानसभा सीट पर भाजपा 2 बार आगे रही, कांग्रेस 1 बार आगे रही, पीडब्ल्यूपीआई 1 बार आगे रही और शिवसेना 2 बार आगे रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव का परिदृश्य कुछ अलग माना जा रहा है। पिछले चुनाव की बात करें तो पनवेल विधानसभा क्षेत्र में तीन दलों का समीकरण ज्यादा दिखाई दें रहा था, लेकिन इस बार वोटिंग का पैटर्न क्या होगा यह देखने लायक होगा। तो जानते हैं, पिछले तीन चुनाव में पनवेल विधानसभा सीट की क्या स्थितियां रही है।पनवेल विधानसभा चुनाव पर इस बार राजनीतिक समीकरण कुछ अलग ही बनते दिखाई दे रहे हैं। शिवसेना UBT और शिंदे गुट बनने के बाद यहां का सियासी समीकरण बड़ा रोचक हो गया है, अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि पिछली बार जहां बीजेपी ने इस सीट को जीता था, तो वहीं इस बार फिर से टिकट मिलने के बाद प्रशांत रामशेठ ठाकुर जीत दर्ज करते है या फिर चुनाव में कोई रोमांच आता है। महाराष्ट्र का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है, जिसमें पनवेल सीट पर भी सबकी नज़र होगी।जानिए कौन हैं प्रशांत ठाकुरबीजेपी उम्मीदवार प्रशांत ठाकुर एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह महाराष्ट्र की राजनीति में ज्यादा एक्टिव हैं। ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वर्तमान में बीजेपी की टिकट पर रायगड विधानसभा के विधायक हैं। प्रशांत ठाकुर की उम्र 50 वर्ष हैं। उनका जन्म 5 अगस्त 1974 को पनवेल में था। ठाकुर के पिता का नाम रामशेठ चंगु ठाकुर और शकुंतला ठाकुर है। ठाकुर पहले से एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। उनके पिता सांसद रह चुके हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। दूसरे साल के बाद ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दिये और राजनीति की मैदान में कूद गए।जानिए राजनीतिक सफरप्रशांत ठाकुर अपने राजनीतिक करियर में कई पार्टियां बदलीं। उन्होंने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत पीडब्ल्यूपी पार्टी से की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की वह 2005 में रायगड जिला युवा कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बने। इसके बाद वे 2006 में पनवेल नगर निगम के अध्यक्ष बने और 2009 तक इस पद बने पर रहे। आगामी विधानसभा चुनाव का मौका देखते ही ठाकुर ने पाला बदल लिया। प्रशांत ठाकुर 2009 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से महाराष्ट्र के पनवेल विधानसभा से उम्मीदवार के रूप में चुने गए। हालांकि ठाकुर 2009 से अब तक महाराष्ट्र के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More