राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 प्रदान करेंगी

राष्ट्रीय जजमेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश भर में जल प्रबंधन और संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 प्रदान करेंगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग (डीओडब्ल्यूआर, आरडी एंड जीआर) द्वारा ये पुरस्कार दिए जाते हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ राज्य से लेकर सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज तक की नौ श्रेणियों में प्रयासों को सम्मानित किया जाता है।पुरस्कारों के पांचवें संस्करण में, ओडिशा ने सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में पहला पुरस्कार हासिल किया है, जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। गुजरात और पुडुचेरी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।इन पुरस्कारों में प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और कुछ श्रेणियों में नकद राशि शामिल हैं, जिनमें संयुक्त प्राप्तकर्ताओं सहित कुल 38 विजेताओं को सम्मानित किया जाता है। बयान में कहा गया है कि 2018 में शुरू किए गए राष्ट्रीय जल पुरस्कार का उद्देश्य जल संरक्षण और प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जो सरकार के ‘जल समृद्ध भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More