भाजपा को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव पदाधिकारियों के नाम का पार्टी ने कर दिया ऐलान

राष्ट्रीय जजमेंट

आज चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों ही राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आ जाएंगे। इन सब के बीच भाजपा में भी संगठन चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। दरअसल, भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का चुनाव कराने जा रही है। इसी के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। आपको बता दें कि वर्तमान में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पहले ही पूरा हो गया है। वह मोदी सरकार में मंत्री भी है। भाजपा हमेशा एक व्यक्ति एक पद पर फोकस करती है। ऐसे में संगठन का चुनाव करना उसके लिए जरूरी हो गया है।यही कारण है कि भाजपा ने संगठन के चुनाव कराने के लिए अधिकारियों की घोषणा कर दी है। इसके लिए बकायदा भाजपा की ओर से प्रेस रिलीज जारी किया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसले के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉक्टर के लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी की नियुक्त किया है। उनके साथ नरेश बंसल, रेखा वर्मा और संबित पात्रा राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी होंगे। इसे तत्काल लागू कर दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा को बहुत जल्द ही नया अध्यक्ष मिल सकता है। नए अध्यक्ष को लेकर कई नाम चर्चाओं में है।बैजयंत जय पांडा दिल्ली का चुनाव प्रभारी नियुक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता बैजयंत जय पांडा को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग सह-प्रभारी होंगे। ओडिशा से लोकसभा सदस्य पांडा, इससे पहले दिल्ली के प्रभारी थे और संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चुनाव प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति से भाजपा को राष्ट्रीय राजधानी में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More