दशहरा, पंचायत चुनाव के मद्देनजर पंजाब में ‘रेड अलर्ट’ जारी

राष्ट्रीय जजमेंट

पंजाब पुलिस ने दशहरा उत्सव और पंचायत चुनाव से पहले, शुक्रवार को पूरे राज्य में ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 600 से अधिक हाई-टेक नाके स्थापित किए गए हैं।

साथ ही, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए जालंधर का औचक दौरा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी अंतर-राज्यीय और अंतर-जिला सीमाएं सील कर दी गई हैं। दशहरा उत्सव शनिवार को मनाया जाएगा और पंचायत चुनाव मंगलवार को होने हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More