बाढ़ के कारण बंगाल में स्थिति गंभीर, अधीर रंजन बोले- सीएम जश्न मना रही हैं

राष्ट्रीय जजमेंट

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बाढ़ के कारण बंगाल में स्थिति गंभीर है, लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार स्थिति की अनदेखी कर रही है और मुख्यमंत्री का एकमात्र काम हर दिन बहाना बनाकर आम लोगों को गुमराह करना और उन्हें सच्चाई से दूर रखना है… 9 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं लेकिन आज मुख्यमंत्री बीरभूम का दौरा कर रही हैं और वहां जश्न मना रही हैं क्योंकि उनकी पार्टी के एक नेता जेल से रिहा हुए हैं। आप इस सरकार की मानसिकता देखिए। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, पिछली बार भी उन्होंने(ममता बनर्जी) इसे मानव निर्मित कहा था। मैं कहना चाहता हूं कि राज्य और केंद्र सरकारें लोगों को आरोप-प्रत्यारोप में न फंसाएं। यह समय लोगों की मदद करने का है, आरोप लगाने का नहीं… आप हर मुद्दे पर हाई कोर्ट जाती हैं, फिर डीवीसी के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा क्यों नहीं खटखटाती? जब आप कहती हैं कि डीवीसी बंगाल में व्यवस्थित रूप से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न करता है, तो आप न्यायलय क्यों नहीं जाती? लोगों को धोखा मत दीजिए, उनकी मदद कीजिए क्योंकि स्थिति बहुत गंभीर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में और बारिश होने की संभावना है। हमारे मुख्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारी इलाकों का दौरा कर रहे हैं। मैंने अधिकारियों को लोगों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है। राहत शिविर बनाए गए हैं। सामुदायिक रसोई चलाई जा रही हैं ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। बारिश रुकने के बाद इलाकों का सर्वेक्षण किया जाएगा और हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, उनकी तुरंत मरम्मत की जाएगी। बिजली भी जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More