जानिए कौन हैं दीपक हुडा ? जिन्हें हरियाणा चुनाव के लिए महम विधानसभा से दिया भाजपा ने दिया टिकट

राष्ट्रीय जजमेंट

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा को मेहम से मैदान में उतारा है। हुड्डा अब कबड्डी के बाद राजनीति के मैदान में भी दांव लगाते नजर आयेंगे। भाजपा उम्मीदवार दीपक राम निवास हुड्डा एक पेशेवर भारतीय कबड्डी खिलाड़ी हैं जो मैदान पर अपने बेहतरीन कौशल और ताकत के लिए जाने जाते हैं। हरियाणा के रोहतक 10 अप्रैल 1994 को में जन्में दीपक ने छोटी उम्र में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। दीपक हुड्डा को लोग प्यार से डुबकी किंग कहते हैं। वे भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम की कप्तानी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा भी वह 2016 दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।दीपक हुड्डा का जन्म हरियाणा के एक किसान परिवार में हुआ था। जब वे सिर्फ चार साल के थे तब उनकी मां का देहांत हो गया था। उन्होंने 2009 में अपने गांव में ही कबड्डी खेलना शुरू किया। वह 12वीं कक्षा में पढ़ रहे थे जब 2013 में उनके पिता राम निवास ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। घर में अकेले कमाने वाले होने की वजह से हुड्डा को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी और एक अस्थाई शिक्षक बन गए। अगले दो वर्षों तक स्कूल में अपनी नौकरी पूरी करने के बाद वह कबड्डी का अभ्यास करने के लिए दूसरे गांवों में जाते थे। इससे उन्हें अपने खेल को सुधारने में काफी मदद मिली। इसके हुड्डा ने स्नातक की पढ़ाई की। कॉलेज के दौरान ही उन्हें अखिल भारतीय विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला था। जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कबड्डी में अपना करियर बनाने के लिए एक बार फिर अपनी पढ़ाई छोड़ दी। कई क्लबों के लिए दीपक हुड्डा ने प्रो कबड्डी लीग में कबड्डी खेली। इनमें तेलुगु टाइटन्स, पुनेरी पल्टन और जयपुर पिंक पैंथर्स के शामिल हैं। उन्होंने 2016 कबड्डी विश्व कप, 2018 एशियाई खेल, 2018 दुबई कबड्डी मास्टर्स और 2016 और 2019 दक्षिण एशियाई खेलों सहित भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया है। 2019 के दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद उन्हें 2020 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More