तमिलनाडु : बसपा नेता हत्याकांड में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

राष्ट्रीय जजमेंट

तमिलनाडु में पिछले महीने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की हुई नृशंस हत्या के सिलसिले में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एन अश्वथमन के रूप में हुई है।

पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि अश्वथमन शहर के व्यासरपडी का निवासी है। इससे पहले, इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच के तहत 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पिछले महीने एक आरोपी को पुलिस ने उस समय गोली मार दी थी, जब उसने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की थी। उसे शहर में एक स्थान पर ले जाया जा रहा था, जहां उसने कथित तौर पर कुछ हथियार छिपाए थे।

बसपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख आर्मस्ट्रांग (52) की पिछले महीने हमलावरों के एक समूह ने हत्या कर दी थी। बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के अलावा अन्नाद्रमुक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं कई अन्य राजनीतिक दलों ने इस हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More