राष्ट्रीय जजमेंट
हरियाणा में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी राज्य में अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। पार्टी की ओर से इसको लेकर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोहना में एक जनसभा को संबोधित किया। सुनिता केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि क्या कोई और पार्टी है जिसने सरकारी स्कूलों, अस्पतालों की हालत सुधारी हो, मुहल्ला क्लिनिक बनाये हों, मुफ्त बिजली दी हो? उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश में ऐसे सभी विकास कार्य केवल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पीएम मोदी ऐसे विकास कार्य नहीं कर पा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के ऐसे विकास कार्यों को रोकने के लिए पीएम मोदी ने उन्हें फर्जी केस में जेल में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी के सामने नहीं झुकेंगे. 2014 में जब नरेंद्र मोदी पीएम बने तो गुजरात की जनता ने उनके समर्थन में वोट किया। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश में हरियाणा को गौरवान्वित किया है। आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए।
Comments are closed.