सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव, अखिलेश के दावे पर केशव प्रसाद मौर्य ने किया जबरदस्त पलटवार

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

अखिलेश यादव के बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया। सोशल मीडिया पोस्ट पर केशव प्रसाद ने लिखा कि बीजेपी की देश और प्रदेश दोनों ही जगह पर मजबूत संगठन है। मजबूत सरकार है। एक्स पर मौर्य ने लिखा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव जी,भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है, सपा का पीडीए धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।उत्तर प्रदेश के सियासी महकमें में अटकलों का दौर लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश बीजेपी से आ रही खींचतान की खबरों पर समाजवादी पार्टी की तरफ से भी टिप्पणी की जाने लगी है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा जनता की चिंता करने के लिए अपनी आंतरिक लड़ाई लड़ने में बहुत व्यस्त है। भाजपा, जो अन्य दलों के संदर्भ में तोड़फोड़ की राजनीति करती थी, आंतरिक रूप से वही कर रही है। इसीलिए भाजपा आंतरिक कलह के दलदल में धंसती जा रही है। भाजपा में कोई भी जनता के बारे में नहीं सोचता। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद भाजपा मुख्यालय से बाहर निकलते समय मौर्य ने मीडियाकर्मियों के सामने कोई टिप्पणी नहीं की। मौर्य की जेपी नड्डा के साथ हुई इस मुलाकात में क्या एंजेडा रहा इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि नड्डा के साथ मौर्य की यह बैठक प्रदेश की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में उपमुख्यमंत्री के इस बयान के बाद महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More