Assam में बाढ़ से स्थिति अब भी गंभीर, छह और लोगों की मौत

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

असम में शनिवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रहने के साथ ही छह और लोगों की मौत हो गई। राज्य की प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। बाढ़ से करीब 24 लाख लोग प्रभावित हैं।

एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन के अनुसार, विनाशकारी बाढ़ के चलते चराईदेव में दो तथा ग्वालपाड़ा, मोरीगांव, सोनितपुर और तिनसुकिया जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इस साल असम में बाढ़, भूस्खलन और तूफान से 72 लोगों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के अनुसार, 29 जिलों में बाढ़ से कुल 23,96,648 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 68,768.5 हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई है।

कुल 53,429 प्रभावित लोगों ने 577 राहत शिविरों में शरण ली है। ब्रह्मपुत्र नदी निमतीघाट, तेजपुर, ग्वालपाड़ा और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसकी सहायक नदियां भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More