राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज
इंदौर। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के जारी अभियान में रविवार को शामिल हुए और उन्होंने भीषण गर्मी की समस्या से निपटने के लिए हरित आवरण बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में सरकार और आम नागरिकों की भागीदारी से संचालित यह पौधारोपण अभियान 14 जुलाई को खत्म होगा। यादव ने अपने इंदौर के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल के बिजासन क्षेत्र स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पौधा लगाया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे।
Comments are closed.