मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर को दिलाई नई पहचान

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

जैसे सुरज अपना प्रकाश देने में किसी से भेदभाव नहीं करता है उसी प्रकार से मोदी सरकार की योजनाओं से पूरे भारत का समान रूप से विकास किया गया है। इसका सबसे ताजा उदाहरण है जम्मू कश्मीर, जो मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिख रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिलने के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अनुच्छेद 370 की दीवार खड़ी कर दी थी। इस दीवार के साथ ही जम्मू कश्मीर पिछड़ेपन और आतंकवाद के दलदल में गिर गया था। फिर कई वर्षों के इंतजार के बाद वर्ष 2014 में सत्ता ने करवट बदली। देश में पहली बार मोदी सरकार आई थी। जिस अनुच्छेद 370 का सहारा लेकर कांग्रेस पार्टी जम्मू कश्मीर के विकास में रुकावट पैदा कर रही थी और खिलवाड़ कर रही थी। उसी अनुच्छेद 370 को मोदी सरकार ने निरस्त करना का महत्वपूर्ण फैसला किया। अनुच्छेद 370 के हटते ही जम्मू कश्मीर भी विकास की धारा से जुड़ गया। एक तरफ जहां पहले जम्मू कश्मीर में लोग कदम रखने से भी ड़रते थे। वहीं बीते वर्ष ही जम्मू कश्मीर में जी20 सम्मेलन के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई है। जी20 के आयोजन के दौरान ही पूरी दुनिया में इसे पास से देखा और इसकी तारिफ करने पर मजबूर हुए है। अनुच्छेद 370 को हटे चार वर्ष होने वाले है। इसके बाद जम्मू कश्मीर की जीडीपी दो गुणी हो गई है। जम्मू कश्मीर की जीडीपी 2.25 लाख करोड़ से अधिक हो गई है।जम्मू कश्मीर में बह रही विकास की बयार के बीच ही दुबई की एमआर कंपनी 250 करोड़ रुपये की लागत से श्रीनगर में मॉल का निर्माण करने जा रही है। इसके जरिए सात हजार लोगों को रोजगार मिलने की भी संभावना है। केंद्र सरकार ने नई स्टार्ट अप नीति को भी लागू किया है, जिसके जरिए जम्मू कश्मीर में 2027 तक 2000 स्टार्ट अप स्थापित किए जाने है। बीते पांच वर्षों के दौरान जम्मू कश्मीर के 40 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जम्मू कश्मीर के राजमा और शहर को जीआई टैग भी मिला है जिससे दुनिया भर में जम्मू कश्मीर को नई पहचान मिल सकी है।जम्मू कश्मीर में नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा बढ़ावा मिलने पर ही पर्यटन में भी नई जान आई है। यहां दो करोड़ 11 लाख पर्यटक पहुंचे है। 28400 करोड़ रुपये की लागत से जम्मू कश्मीर में उद्योग स्थापित किए जा रहे है। वहीं ऊधमपुर श्रीनगर में बारामुला रेल लिंक परियोजना और दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेस वे का निर्माण भी हो रहा है। इससे देश के अन्य राज्यों से जम्मू कश्मीर तक पहुंचने की राह काफी आसान हुई है। मोदी सरकार के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर को वंदे भारत ट्रेन की सौगात भी मिल चुकी है। मोदी सरकार के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से शहरों में मिलने वाली सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। देश में युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए आईआईटी, आईआईएम, एम्स आदि की भी शुरुआत की गई है। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में चौरफा विकास किया है। इस विकास की बदौलत ही केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के सपनों को पूरा किया है। सरकार समय समय पर ये भी बताती आई है कि जम्मू कश्मीर के लिए ये सिर्फ शुरुआत है। विकसित जम्मू कश्मीर के लिए विकास की यात्रा आगे भी जारी रहने वाली है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More