दिल्ली में 88 वर्ष बाद सर्वाधिक बारिश होने के बीच मेट्रो में सात लाख अतिरिक्त लोगों ने की यात्रा

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

दिल्ली में शुक्रवार को जून के महीने में 88 साल बाद सर्वाधिक बारिश हुई और इस बीच सात लाख अतिरिक्त लोगों ने मेट्रो में यात्रा की। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 69 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। डीएमआरसी में कॉरपोरेट संचार के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि शुक्रवार को मेट्रो में 69,36,425 लोगों ने यात्रा की जबकि बृहस्पतिवार कोयह संख्या 62,58,072 थी।दयाल ने कहा कि स्टेशन परिसर के बाहर और प्रवेश-निकास बिंदुओं में मामूली जलभराव के कारण कुछ बाधाओं के बावजूद डीएमआरसी ने शुक्रवार को पूरे दिन पूरी उत्कृष्टता के साथ सेवाएं प्रदान कीं। डीएमआरसी के अनुसार इससे पहले 13 फरवरी 2024 को सबसे अधिक 71.09 लाख यात्रियों ने यात्राएं की थीं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More