राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज
महज तीन महीने बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इसी के तहत सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव नतीजों के मद्देनजर महागठबंधन में शामिल तीनों दलों बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार गुट ने अपने राज्य में पार्टी संगठन को कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए हैं। इसी पृष्ठभूमि में राज्य के बजट की जोरदार चर्चा देखने को मिली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये बजट महिला, युवा, किसान, श्रमिक सभी लोगों को आगे बढ़ाने वाला है। 1500 रुपए महिलाओं के खाते में सीधा मिलेगा। युवाओं को 10,000 रुपए अप्रेंटिसशिप मिलेगी। राज्य में 10 लाख युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। किसानों को फ्री बिजली मिलेगी। जिसका लाभ 50 लाख किसानों को होगा। लड़कियों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
Comments are closed.