मराठवाड़ा के 51 प्रशासनिक क्षेत्रों में भारी बारिश, बिजली गिरने से दो की मौत

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

मराठावाड़ा के 51 प्रशासनिक क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है और पिछले कुछ दिनों में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी है।राजस्व विभाग की ओर से साझा की गई रिपोर्ट के अनुसार, सूखाग्रस्त क्षेत्र में एक जून से अब तक 63.8 मिमी बारिश हुई है, जिसमें छत्रपति संभाजीनगर में 103.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।रिपोर्ट के अनुसार छत्रपति संभाजीनगर के चिट्टे पिंपलगांव क्षेत्र में छह जून को सबसे अधिक 150.50 मिमी बारिश दर्ज की गई। छत्रपति संभाजीनगर में 37, जालना में आठ, बीड में आठ और परभणी एवं हिंगोली में एक-एक सहित कुल 51 सर्किलों में भारी बारिश हुई।अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में नांदेड़ और बीड में बिजली गिरने से एक व्यक्ति और 13 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एक जून से अब तक क्षेत्र में वर्षाजनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।पांच प्रमुख जलाशयों में जल स्तर शून्य तक पहुंचने से छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, धाराशिव, लातूर, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ जिले वाला मराठवाड़ा सूखे का सामना कर रहा था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More