उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र को मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रविवार को शपथ लेने वाली मंत्रिपरिषद में महाराष्ट्र से दो कैबिनेट मंत्रियों सहित छह मंत्री बने हैं जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से पांच-पांच सांसदों को मंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नयी मंत्रिपरिषद में उत्तर प्रदेश और बिहार को अधिकतम प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि महाराष्ट्र से भी छह सांसदों को मंत्री बनाया गया, जहां विधानसभा चुनाव इस साल होने हैं।लोकसभा में सबसे अधिक 80 सदस्य भेजने वाले उत्तर प्रदेश को नौ मंत्री पद मिले हैं, जिनमें एक कैबिनेट मंत्री शामिल है जबकि बिहार से आने वाले कुल आठ मंत्रियों में से चार को कैबिनेट पद मिले हैं।रविवार को शपथ लेने वाली मंत्रिपरिषद में महाराष्ट्र से दो कैबिनेट मंत्रियों सहित छह मंत्री बने हैं जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से पांच-पांच सांसदों को मंत्री बनाया गया है।हरियाणा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से तीन-तीन मंत्री बनाए गए हैं। ओडिशा, असम, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल को दो-दो मंत्रिपद मिले हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More