राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अचानक बदला मौसम, बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दोपहर से ही मौसम अचानक बदल गया है। दिल्ली और एनसीआर में अचानक काले बादल छा गए हैं जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी और धूप से राहत मिली है। दिल्ली के आसमान में काली बादल छाए हैं जिसके साथ ही बारिश के आसार भी बन गए हैं। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना नहीं जताई है। मगर काले बादल बारिश का पूरा संकेत दे रहे हैं। वार्तालाप है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली में सड़कों पर आग उगल रही है और दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में स्थित मुगेंशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार एक दिन बाद तापमान में और वृद्धि हुई तथा मौसम केंद्र ने शाम चार बजकर 14 मिनट पर अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने पीटीआई-को बताया कि यह दिल्ली में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More