जल संकट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने Vande Bharat रेलगाड़ी रोकी

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय तक स्टेशन पर रेलगाड़ी को रोक दिया। बाद में पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने जल संकट के समाधान का आश्वासन दिया।गर्मी के कारण उत्पन्न जल संकट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने बृहस्पतिवार को यहां एक रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत रेलगाड़ी को रोक दिया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी कालोनी में जल संकट का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो वे सभी आने और जाने वाली रेलगाड़ियों को बाधित कर देंगी।नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने में प्रशासन की कथित विफलता के विरोध में जम्मू ईस्ट कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं और कुछ बच्चों ने जम्मू रेलवे स्टेशन तक जुलूस निकाला।प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय तक स्टेशन पर रेलगाड़ी को रोक दिया। बाद में पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने जल संकट के समाधान का आश्वासन दिया।एक प्रदर्शनकारी साक्षी ने कहा, पिछले चार माह से हमारी कालोनी में नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। हमने प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन कुछ नहीं किया गया। हमें पीने और खाना बनाने तक के लिए काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि गर्मी के कारण स्थिति और असहनीय हो गई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More