Nagpur में फ्लाईओवर से कूदी महिला, गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

नागपुर में 20 वर्षीय एक महिला फ्लाईओवर से कूदने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जरीपटका पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि तनिष्का रोशन नागरारे नाम की युवती बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे शहर के मेकोसाबाग फ्लाईओवर से कूद गई।

उन्होंने बताया कि आवले नगर निवासी नागरारे को सिर में गंभीर चोट आईं और उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अधिकारी ने कहा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर युवती की तस्वीर और विवरण साझा करने के पांच घंटे बाद उसके परिवार को घटना के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि वे लड़की के फ्लाईओवर से कूदने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More