सीतापुर में नशेड़ी ने मां-पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिला सीतापुर में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने मां-पत्नी व तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्रामीण आपस में कहासुनी के बाद वारदात किए जाने की बात कह रहे हैं। सीतापुर के पाल्हापुर गांव निवासी अनुराग अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था। अनुराग सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। अनुराग की पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक के साथ लखनऊ में रहते थे। पत्नी प्रियंका बच्चों के साथ शुक्रवार 10 मई को ही गांव आई थी।
मिली जानकारी के अनुसार अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी में उसने मां को गोली मार दी और पत्नी को हथौड़े के वार से व बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। मां, पत्नी व दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी घटना स्थल पर पहुंचे। अनुराग की पत्नी, बच्चे शुक्रवार को ही लखनऊ से गांव आए थे। अनुराग की पत्नी व बच्चे लखनऊ स्थित निजी आवास पर रहते हैं, बच्चे वही पढ़ते थे।

घटनास्थल पर 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं। लेकिन असलहा नहीं मिला है। असलहा न मिलना भी कुछ संदेह पैदा कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अनुराग शराब का आदी था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More