पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग ने लुधियाना में रोड शो किया, सीट से हैं उम्मीदवार

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं लुधियाना संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी राज्य की सभी 13 लोकसभा सीट जीतने के अपने मिशन में एकजुट है।
वडिंग का इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रवनीत सिंह बिट्टू, आम आदमी पार्टी (आप) के अशोक पाराशर पप्पी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के रणजीत सिंह ढिल्लों से मुकाबला होगा।

वडिंग ने लुधियाना में अपने रोड शो के दौरान पत्रकारों से कहा, एक तरफ कांग्रेस है और दूसरी तरफ बाकी सभी हैं। अगर वे सभी एकसाथ भी आ जाएं तो भी वे हमारी बराबरी नहीं कर सकते।

वडिंग ने कहा कि कांग्रेस पंजाब की सभी 13 सीट जीतने के अपने मिशन में एकजुट है। कांग्रेस नेता के रोड शो को फ्लॉप करार देते हुए, भाजपा की लुधियाना इकाई के अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे वडिंग को न केवल लुधियाना के लोगों ने बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी खारिज कर दिया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More