Mizoram में 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर बरामद

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने आइजोल के बाहरी इलाके सिलाईमुअल इलाके में लगभग 200 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें और 200 डेटोनेटर जब्त किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

असम राइफल्स ने एक बयान में बताया कि मंगलवार को एक संयुक्त अभियान संचालित किया गया जिस दौरान ममित के 45 वर्षीय एक निवासी को गिरफ्तार भी किया गया।

इसमें कहा गया कि विस्फोटकों को ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम पुलिस ने मंगलवार को म्यांमा सीमा के पास हनथियाल शहर में जिलेटिन की आठ हजार छड़ें और 1,500 डेटोनेटर जब्त किए थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More