वर्तमान लोकसभा चुनाव देश में आरक्षण व्यवस्था है जनमत संग्रह: ए रेवंत रेड्डी

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि वर्तमान (लोकसभा) चुनाव इस बात का जनमतसंग्रह है कि देश में चुनाव जारी रहना चाहिए या उसे समाप्त कर दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से भी आगे बढ़ायेगी। यहां अपनी पार्टी कांग्रेस के एक कार्यक्रम में रेड्डी ने कहा कि भाजपा के पक्ष में जो भी वोट पड़ेगा, वह आरक्षण को समाप्त करने के लिए उसकी हिम्मत को बढ़ायेगा।

रेड्डी ने कहा, ‘‘ न केवल हम अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण जारी रखेंगे बल्कि इन वर्गों को 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण देना भी कांग्रेस की स्पष्ट नीति है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यदि यह व्यवस्था लागू करवानी है तो समर्थन कीजिए, अन्यथा , यदि आरक्षण समाप्त करवानी है तो भाजपा या राजग के पक्ष में मतदान कीजिए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More