हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता के पास 218 करोड़ रुपये की संपत्ति

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के माधवी लता ने बुधवार को अपने परिवार की चल और अचल संपत्ति 218.28 करोड़ रुपये घोषित की। लता के परिवार पर 27 करोड़ रुपये की देनदारी है।

भाजपा उम्मीदवार के परिवार के पास विरिंची लिमिटेड में 94.44 करोड़ रुपये की कीमत के 2.94 करोड़ शेयर हैं। लता के पति विश्वनाथ कोमपल्ले आईआईटी मद्रास से पढ़ाई कर चुके हैं और फिनटेक व हेल्थकेयर कंपनी के संस्थापक हैं।

लता द्वारा दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार, परिवार के पास 165.46 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 55.92 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। हैदराबाद सीट पर उनका मुकाबला ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख व मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद वलीउल्लाह समीर से होगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More