राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज
दिल्ली। दिल्ली प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़ हनुमान जयंती के पावन पर्व पर आयोजित अनेक समारोहों में पहुंचे और कार्यकर्ताओ के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। दिल्ली प्रभारी औम प्रकाश धनखड़ राजनगर के बूथ न 18 पर कार्यकर्ताओ के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। दिल्ली प्रभारी ने बताया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता बूथों पर पहुंचा है और हनुमान चालीसा का पाठ किया है।
धनखड़ ने देश व प्रदेशवासियों को हनुमान चालीसा की बधाई देते हुए कहा कि हनुमान जी भगवान राम के अटल भक्त थे। भगवान और भक्त के ऐसे भक्तिभाव और स्नेह पूर्ण अतुलनीय सम्बंध का उल्लेख या उदाहरण कहीं नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज राम भक्त हनुमान का गुणगान भी प्रभुराम की तरह हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता का देश के प्रति समर्पण भाव ऐसा ही है जैसा हनुमान जी का भक्तिभाव श्रीराम के प्रति हमने सुना और पढ़ा है। धनखड़ ने कहा कि रामनवमी के पावन पर्व पर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक का दृश्य देख कर हर भारतीय ने अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत अपने पुराने स्वर्णीम गौरव की ओर लौट रहा है। मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षो में ढांचागत विकास के साथ सनातनी संस्कृति,विरासत और संस्कारों का पुनरुत्थान किया है।
Comments are closed.