CM बोले- BJP अपने सहयोगियों के साथ 400+ के लिए कर रही काम, कांग्रेस से इंडी गठबंधन भी नहीं संभल रहा

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

एनडीपीप नागालैंड के लोगों की आस्था और पहचान के साथ कभी समझौता नहीं करेगी। यह कहना है कि नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो का। रियो ने कहा कि एनडीपीपी के चुम्बेन मरी नागालैंड के लोगों के लिए सही उम्मीदवार हैं। दरअसल, सोमवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) की बैठक आयोजित हुई। इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नागालैंड में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। बावजूद इसके वह राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। वह भाजपा पर अल्पसंख्यक विरोधी होने और ईसाईयों पर अत्याचार करने का राग अलापती रहती है, जिसमें क्या पता कुछ सच हो लेकिन बाकी तो दुष्प्रचार ही है।
प्रधानमंत्री मोदी बहुत दूरदर्शी नेता हैं
नागालैंड सीएम ने कहा कि एनडीपीपी हमेशा अल्पसंख्यकों के अधिकारों और ईसाईयों के कल्याण के लिए खड़ी रहेगी। नागालैंड एक संसाधन संकट वाला राज्य है। हमें केंद्र सरकार पर निर्भर रहना पड़ता है। केंद्र की कल्याणकारी नीतियां सराहनीय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत दूरदर्शी नेता हैं। उन्होंने हमेशा समान विकास पर विचार किया है। भाजपा अपने दम पर 300 से अधिक सीटें और अपने सहयोगियों के साथ 400 से अधिक सीटें जीतने के लिए काम कर रही है। वहीं, कांग्रेस की हालत बहुत खराब है, कांग्रेस से इंडी गठबंधन भी नहीं संभल पा रहा है।

कांग्रेस ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया
रियो ने मतदाताओं से अपील की कि वे सभी मुरी के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि हमें सावधानी पूर्वक निर्णय लेना होगा और अपने सांसदों को बहुमत वाले गठबंधन में भेजना होगा। उन्होंने दावा किया कि जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, तब उन्होंने नागालैंड के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने 2003 में भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत रेलवे और चार लेन की दीमापुर-कोहिमा सड़क परियोजना के लिए धन रोक दिया था। उन्होंने 2008 में राष्ट्रपति शासन भी लगा दिया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More