राष्ट्रीय जजमेंट
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं छिंदवाड़ा से चार बार के कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना और उनके समर्थक शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ के करीबी सहयोगी सक्सेना का सत्तारूढ़ दल में स्वागत किया। सक्सेना ने 22 मार्च को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने कहा कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री यादव और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख वी.डी. शर्मा के कार्यों से प्रभावित हैं।
Comments are closed.