Rahul Gandhi भाजपा के लिए वरदान हैं: Anurag Thakur

राष्ट्रीय जजमेंट

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता भाजपा के लिए ‘वरदान’ हैं क्योंकि भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है।

ठाकुर ने यहां ‘टाइम्स नाऊ समिट’ में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ‘‘राहुल गांधी से बड़ा वरदान भाजपा के लिए कुछ हो ही नहीं सकता।’’ भाजपा नेता ने कहा कि उनके मन में राहुल गांधी के लिए बहुत सम्मान है क्योंकि वह एक ‘‘बड़े नेता’’ हैं।

ठाकुर ने कहा,‘‘वह भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए उतनी ही ऊर्जा खर्च कर रहे हैं जितनी हम कर रहे हैं।’’ गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कटाक्ष करते हुए ठाकुर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कांग्रेस नेता विदेशों की यात्रा करने के बजाय देश का दौरा कर रहे हैं।

ठाकुर ने कहा, ‘‘ लेकिन उन्हें हासिल क्या हुआ? यात्रा मध्य प्रदेश से होकर गुजरी और वे वहां हार गए। यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरी और वे वहां हार गए। यात्रा राजस्थान से होकर गुजरी और वे वहां हार गए। अब यात्रा पूरे देश से निकल चुकी है। आप केवल कल्पना ही कर सकते हैं कि वे क्या खोने जा रहे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More