हरियाणा में आज होगा कैबिनेट विस्तार, जानें अनिल विज को मिलेगी जगह या नहीं

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद 19 मार्च को पहली बार कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। कैबिनेट विस्तार के संबंध में औपचारिक तौर पर निमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है। हरियाणा में कैबिनेट विस्तार शाम साढ़े चार बजे किया जाना है। इस दौरान ही नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद ये पहला मौका है जब कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार में कुल आठ मंत्री शपथ ले सकते है। वहीं कैबिनेट विस्तार को देखते हुए मंत्री अनिल विज पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।

बता दें कि नई सरकार में अनिल विज को जगह नहीं दी गई है। वहीं अब भी उन्हें पार्टी में जगह मिलेगी या नहीं इसे लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है। अनिल विज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो पार्टी से नाराज है। विधायक दल की बैठक में भी जब नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात हुई थी तो वो बीच बैठक से उठक चले गए थे। उन्होंने ये भी बताया था कि उनसे बीजेपी के किसी नेता ने संपर्क नहीं किया है। उन्हें कोई नेता मनाने नहीं पहुंचा।

हासिल हुआ था विश्वास मत

हरियाणा की नायब सिंह सैनी की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने 13 मार्च को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया था। इससे एक दिन पहले 12 मार्च को ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद सदन में दो घंटे की चर्चा के बाद उनके खिलाफ ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More