विश्व शांति के वास्ते विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के लिए एक-दूसरे का सम्मान जरूरी: मुर्मू

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि विभिन्न धर्मों के अनुयायियों द्वारा एक-दूसरे का सम्मान और सहयोग विश्व शांति के लिए आवश्यक है। मुर्मू ने हैदराबाद के निकट कान्हा शांति वनम में वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आध्यात्मिकता पर आधारित हमारी संस्कृति ने हमेशा विश्व को एक परिवार के रूप में केंद्र में रखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी परंपराओं में, किसी एक दर्शन को सही या गलत साबित करने के बजाय, हम मानते हैं कि सभी रास्ते सत्य की ओर जाते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘जो व्यक्ति सभी को समभाव से देखता है उसे योगी माना जाता है और समानता का यही भाव हमारी आध्यात्मिक परंपरा की नींव है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More