नई दिल्ली: दिल्ली के पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ने जुए के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2,20,260 रुपए नगद, सात पैकेट ताश और 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि बीती आठ मार्च को मादीपुर में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी में 17 जुआरियों को पकड़ा गया, पुलिस ने 2,20,260 रुपए नगद और सात पैकेट ताश भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में 53 वर्षीय निरंजन कुमार निवासी रघुबीर नगर, 50 वर्षीय सुनील कुमार निवासी रघुबीर नगर, 42 वर्षीय राजिंदर सिंह निवासी तिलक नगर, 42 वर्षीय राजिंदर सिंह निवासी तिलक नगर, 38 वर्षीय राजीव निवासी तिलक नगर, 26 वर्षीय शारुख निवासी भजनपुरा, 32 वर्षीय अब्दुल समद निवासी विष्णु गार्डन, 36 वर्षीय सुनील उर्फ तमातर निवासी तिलक नगर,50 वर्षीय अनिल राय निवासी बलजीत नगर,42 वर्षीय गुरुमीत सिंह निवासी पश्चिमपुरी, 45 वर्षीय रॉकी निवासी रघुबीर नगर, 48 वर्षीय माखन सिंह निवासी रघुबीर नगर, 32 वर्षीय निखिल निवासी तिलक नगर, 29 वर्षीय अमन कुमार निवासी यमुना नगर, हरियाणा, 40 वर्षीय दीपक निवासी मादीपुर और 52 वर्षीय विनोद कुमार निवासी मादीपुर शामिल हैं। इनमें
डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार जुआरियों में निरंजन कुमार छह मामलों में, सुनील कुमार सात मामलो में, राजिंदर सिंह हत्या के प्रयास के एक मामले में, राजिंदर सिंह एक मामले में, राजीव एक मामले में, सुनील उर्फ तमातर तीन मामलो में, अनिल राय एक मामले में, गुरुमीत सिंह एक मामले में, रॉकी दो मामलो में, माखन सिंह छह मामलों में, दीपक एक मामले में और विनोद कुमार छह मामलों में शामिल पाए गए हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
			 
				 
											
Comments are closed.